UttarakhandHighlightRudraprayag News

नवजात की मौत पर हुआ बवाल, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप

रुद्रप्रयाग के जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। शिशु की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसे लेकर परिजनों में आक्रोश है।

नवजात की मौत पर हुआ बवाल

मामला रुद्रप्रयाग के जखोली का है। राजेश्वरी देवी के पेट में जब प्रसव पीड़ा का दर्द उठा तो परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए। महिला ने सोमवार को बच्चे को जन्म दिया। रात को अचानक बच्चे की तबियत बिगड़ गई।

परिजनों ने बताया कि बच्चे की खराब तबियत की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। लेकिन मौके पर तैनात स्टाफ ने कोई रिस्पांस नहीं दिया।

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

मंगलवार सुबह चिकित्सक द्वारा बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए ले जाया गया। लेकिन तब तक नवजात ने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें