UttarakhandBig NewsDehradun News

पुलिया पार करते हुए नाले में बहा युवक, तलाश जारी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिया पार करते हुए एक युवक नाले में बह गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।

पुलिया पार करते हुए नाले में बहा युवक

घटना मंगलवार शाम थाना रायपुर क्षेत्र की है। डी एस कॉलोनी से लगते हुए नाले में पुलिया पार करते हुए एक युवक नाले के बहाव में बह गया। युवक की पहचान रोहित गोयल (32) निवासी डीएस कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक रोहित की मोहब्बेवाला में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान है।

युवक का रेस्क्यू अभियान जारी

भारी बारिश के कारण पुलिया में नाले का पानी ओवरफ्लो हो रहा था। जिस वजह से युवक पुलिया पार करते हुए पानी के बहाव में बह गया। घटना की सूचना पर रायपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम द्वारा युवक का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें