UttarakhandBig NewsDehradun News

हॉस्टल की दिवार से छलांग लगाकर भागी दो छात्राएं, रेलवे स्टेशन से किया बरामद

हॉस्टल में मन नहीं लगने के कारण दो छात्राएं गुरुकुल से भाग गई। लापता होने पर गुरुकुल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना प्रबंधन ने राजपुर पुलिस को दी। पुलिस ने बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। दोनों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है।

हॉस्टल छोड़कर भागी दो छात्राएं

जानकारी के मुताबिक एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि राजपुर रोड स्थित कन्या गुरुकुल से शाम के समय दो छात्राओं के लापता होने की सूचना मिली थी। इनमें से एक छात्रा 11वीं निवासी दिल्ली और दूसरी छात्रा 12वीं निवासी सालावाला की रहने वाली है। सूचना पर पुलिस ने दोनों छात्राओं की तलाश शुरू कर दी।

दिल्ली जाने की चाह में थी दोनों छात्राएं

एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि दो घंटे बाद करीब सात बजे दोनों छात्राओं को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। दोनों के परिजनों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। शाह ने बताया कि दोनों छात्राएं हॉस्टल में नहीं रहना चाहती थीं। इसलिए दोनों के दिल्ली जाने की तैयारी थी। मामले को लेकर गुरुकुल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें