UttarakhandHaridwar NewsHighlightRoorkee News
रुड़की से फिर दिखी हिमालय की चोटियां, वायरल हुई तस्वीर

प्रदेशभर में पिछले कुछ समय से बारिश का सिलसिला जारी था। अब कुछ हद तक बारिश से राहत मिली है। बारिश के बाद बादल छटते ही रुड़की से हिमालय की बर्फीली चोटियां दिखने लगी है। हिमालय की मनमोहक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
बता दें सोशल मीडिया पर इन दिनों हिमालय की चोटियों की मनमोहक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों को रुड़की की बताया जा रहा है। तस्वीर में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों का दीदार हो रहा है। हालांकि हम वायरल तस्वीर के मौजूदा समय के होने की पुष्टि नहीं करते हैं।
पूर्व में हो चुका है रुड़की से बर्फीली चोटियों का दीदार
बता दें पूर्व में कोरोना काल के दौरान इस तरह का दृश्य रुड़की से देखा गया था। कोरोना वायरस के दौरान पूरे देश में लॉकडाउन था। प्रदूषण का स्तर घटने से रुड़की से हिमालय की चोटियां साफ दिखाई दे रही थी।