UttarakhandBig NewsTehri News

मशरूम की सब्जी खाने से दंपत्ति की मौत, मां का चल रहा अस्पताल में इलाज

टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनकी मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की मां फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जंगली मशरूम की सब्जी खाने से दंपत्ति की मौत

मामला बीते शनिवार का है। जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि अजबीर सिंह (38) उनकी पत्नी रेखा (28) और दीपा (मां) ने शनिवार रात जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी। खाना खाने के बाद अजबीर, रेखा और उनकी मां की तबियत अचानक बिगड़ गई।

अजबीर की तबियत बिगड़ने के बाद शनिवार रात घर पर ही उनकी मौत हो गई। रेखा और उनकी सास की हालत बिगड़ती देख दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। रेखा की हालत गंभीर देख उसे एम्स अस्पताल में रेफर कराया गया। इलाज के दौरान रविवार शाम रेखा की मौत हो गई। अजबीर की मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया की वो अब खतरे से बाहर हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें