UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

रुड़की: मशरूम प्लांट की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, छह महिलाएं दबी, दो की मौत

रुड़की में स्थित मशरूम फैक्ट्री में छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं मलबे में दबकर बुरी तरह घायल हो गई। मृतकों के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मशरूम प्लांट की छत गिरने से बड़ा हादसा

घटना सोमवार रात की है। झबरेडा थाना क्षेत्र के सढोली गांव में स्थित मशरूम उगाने वाली कंपनी की छत टूटने से बड़ा हादसा हो गया। छत गिरते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है प्लांट में करीब 25 से 30 महिलाएं काम करती है। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिलाओं को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

शव को प्लांट के बाहर रख किया प्रदर्शन

घटना के बाद कंपनी स्वामी मौके से फरार हो गया। मृतक महिलाओं के परिजनों ने शव को प्लांट के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट मालिक घायलों का इलाज कराने के बजाय मौके से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना पाकर सीओ मंगलौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने किसी तरह परिजनों को शांत करवाया। जानकारी के मुताबिक थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि प्लांट मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे में मृतक महिलाओं की पहचान अमृता (27) निवासी सढोली और सुदेश (38) निवासी कोटवाल आलमपुर के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें