National

बड़ी लापरवाही: आईसीयू में भर्ती मरीज के चूहे ने कुतरे अंग, शरीर पर मिले कई निशान

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज से घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसने भी लापरवाही के इस मामले को सुना वह अस्पलात प्रशासन को देख आक्रोशित नजर आया। यहां मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया था लेकिन एक चूहे ने उसके सारे अंग कुतर डाले।

बता दें कि दातागंज के रहने वाले रामसेवक गुप्ता सात जून को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके परिवार वालों ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में 30 जून को वह उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए और यहां उन्हें भर्ती कर दिया।

मरीज के शरीर पर मिले निशान

बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते से मरीज की तबियत खराब चल रही थी,जिसके कारण अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। परिजन दो तीन दिन से मरीज के शरीर पर कुछ खरोंच के निशान देख रहे थे। जिसे लेकर आईसीयू स्टाफ को भी परिजनों ने शिकायत की लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

चूहे ने कुतरी मरीज की अंगुली

हालांकि रविवार की शाम जब परिजन आईसीयू में गए तो उन्होनें देखा कि एक चूहा उनके मरीज रामसेवक की अंगुलियां कुतर रहा था। यह देख परिजन हैरान रह गए। उन्होनें आईसीयू स्टाफ को बुलाया। लेकिन इस बात से स्टाफ बार-बार पल्ला झाड़ता नजर आया। वहीं बाद में स्टाफ ने घायल की मरहम पट्टी कर दी।  

48 घंटों में मांगी मामले की रिपोर्ट

वहीं जब पूरा मामला मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एनसी प्रजापति के संज्ञान में आया तो उन्होनें सीएमएस को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही 48 घंटों में इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें