UttarakhandBig NewsDehradun News

ऋषिकेश: 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी ये ट्रेन, मोरारी बापू ने दिखाई हरी झंडी

योग नगरी रेलवे स्टेशन से 12 ज्योतिर्लिंग की रामकथा यात्रा का शुभारंभ हो गया है। आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने रविवार को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से चलने वाली स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मोरारी बापू के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।

12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने वाली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बता दें भगवान शिव के पवित्र श्रावण मास के अधिकमास में आयोजित यह अद्वितीय यात्रा देश के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों तक जाएगी। इस कथा यात्रा में दो रेल गाड़ियां कैलाश व चित्रकूट शामिल हैं। ये ट्रेन 1008 यात्रियों के साथ 12 हजार किमी का सफर तय करते हुए ज्योतिर्लिंगों के अलावा जगन्नाथ पुरी व द्वारका पुरी और तिरुपति बालाजी धाम को भी जोड़ेगी।

आठ राज्यों से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

जानकारी के अनुसार रामकथा वाचक मोरारी बापू ने कहा कि यह आध्यात्मिक यात्रा भारत को जोड़ने की यात्रा है। तीर्थनगरी ऋषिकेश से शुरू हुई ज्योतिर्लिंगों की रामकथा यात्रा आठ राज्यों से होकर गुजरेगी। बताया जा रहा है कि 18 दिन की इस यात्रा का समापन मोरारी बापू के गांव नमाजरा में होगा। इस बीच महाराष्ट्र और गुजरात में बापू कथा भी करेंगे।

केदारनाथ धाम में किया पहले दिन कथा का आयोजन

मोरारी बापू ने रेल यात्रा से जुड़ी से इस रामकथा को मानस 900 नाम दिया है। ट्रेन यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ धाम में भीमशिला प्रांगण में मोरारी बापू ने पहले दिन की कथा की। इसके बाद रविवार को ऋषिकेश में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें