UttarakhandBageshwar newsBig News

बागेश्वर: होटल में मृत मिल रहे अधिकारी, अब एक और का मिला शव

तहसील में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी का होटल के कमरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारी की मौत से मचा हड़कंप

मामला रविवार रात का है। मृतक अधिकारी की पहचान गोपाल सिंह (59) पुत्र केशर सिंह तहसील रोड के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार अधिकारी का शव होटल के कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया। कमलुवागांजा हल्द्वानी निवासी प्रशासनिक अधिकारी लंबे समय से उक्त होटल में रहते थे।

होटल के कमरे में मृत मिले प्रशासनिक अधिकारी

बताया जा रहा है गोपाल सिंह जब रविवार शाम तक नहीं दिखाई दिए तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई हरकत न होने पर होटल के मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो प्रशासनिक अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाए गए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस गोपाल सिंह को जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता चल पाएगा।

पूर्व में भी सामने आ चूका है ऐसा मामला

बताते चले पूर्व में भी बागेश्वर में इस तरह की घटना सामने आई थी। होटल के कमरे में जिला क्रीडा अधिकारी मृत पाए गए थे। अधिकारी की मौत के बाद से ही विभाग नें हड़कंप मचा हुआ था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें