UttarakhandBig NewsDehradun News

टेरर फंडिंग मामला, जम्मू-कश्मीर पुलिस के हत्थे चढ़े पत्रकार का सामने आया देहरादून कनेक्शन

टेरर फंडिंग मामले में पकडे गए आरोपी पत्रकार का देहरादून से कनेक्शन सामने आया है। जिसके बाद अब उत्तराखंड पुलिस भी मामले की तहकीकात में जुट गई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आधिकारिक तौर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से इस बारे में कोई जानकारी सांझा नहीं की है।

पत्रकार का सामने आया देहरादून कनेक्शन

बताते चले कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुजम्मिल जहूर मलिक (28) निवासी बारामुला नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपने खातों में कई जगहों से धन जमा कराया है। बताया जा रहा है की जमा किया गया पैसा आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था। युवक से पूछताछ में पता चला कि उसने देहरादून के एक टीवी चैनल में सात महीने तक काम किया था। जिसके बाद वो दिल्ली चला गया।

युवक ने बताया कि दिल्ली में भी वो केवल दो महीने तक रहा। उसके बाद वो अपने गांव चला गया। युवक की गतिविधियों को संदिग्ध देखकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। युवक का देहरादून से कनेक्शन सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी उसके बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।

पड़ताल के लिए IB की टीम जल्द पहुंच सकती है देहरादून

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो युवक दिल्ली से देहरादून आया था। जिसके कुछ महीने बाद यहां से वापस दिल्ली लौट गया। इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम भी सक्रिय है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही खुफिया एजेंसी की टीम जानकारी जुटाने के लिए देहरादून पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि ब्यूरो ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है।

हालांकि मामले को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनसे अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है। यदि संपर्क किया जाता है तो उनकी मदद की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें