National

अमोघ लीला दास ने कहा, मैं हृदय से क्षमा मांगता हूं, विवेकानंद पर कही बात पर मांगी माफी

अमोघ लीला दास ने पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली है। उन्होनें माफी मांगते हुए कहा कि मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। बता दें कि अमोघ लीला दास इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISCON) से जुडें हैं।

बता दें कि अमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद के मछली खाने को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कोई संत यदि किसी का मांस खाएगा तो वह संत नहीं हो सकता है। जिसको लेकर अब उन्होनें वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। उन्होनें कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होनें कहा कि मैं इस वीडियो के जरिए सभी संतो से माफी मांगना हूं, जिनकी मेरी टिप्पणी से भावनाएं आहत हुई हैं।

मैं हृदय से क्षमा मांगता हूं- अमोघ लीला

अमोघ लीला दास ने कहा कि मैनें ऐसा कुछ बोल दिया, जिससे सुनने वालों को दुख पहुंचा। अपनी वाणी के लिए मैं हृदय से क्षमा मांगता हूं। भविष्य में मैं ध्यान रखूंगा कि मेरे मुख से ऐसा कुछ भी न निकले , जिससे किसी को दुख पहुंचे।

अमोघ लीला दास का बयान

अमोघ लीला दास ने कहा था कि क्या कोई दिव्य पुरुष किसी जानवर को मारकर खाएगा? क्या कभी मछली खाएगा? मछली को भी दर्द होता है न? नहीं खाएगा सिद्धपुरुष के हृदय में भी दर्द होता है। वहीं उन्होनें उनके गुरू रामकृष्ण परमहंस के विचार जातो मत ततो पथ (जितने विचार उतने रास्ते) को लेकर कहा था कि हर रास्ता एक ही मंजिल तक नहीं जाता।     

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें