UttarakhandBig NewsDehradun News

शिक्षिका पर लगे बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

देहरादून में शिक्षिका पर ट्यूशन की आड़ में बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिक्षिका पर लगे बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि मामले में तीन महिलाओं ने शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों ने तहरीर में बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। परिजनों ने शिक्षिका पर उनके बच्चों का ब्रेनवॉश कर धर्म विशेष से जुडी किताबें देने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने काटा जमकर हंगामा

थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मामले को लेकर महिलाओं ने शिक्षिका के घर पर जाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया। तहरीर देने वालों में आराधना कश्यप, रीना और शीला शामिल हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें