National

मणिपुर की घटना से इस राज्य में भी खतरा, डर के कारण लोग कर रहे पलायन

मणिपुर में हुई हिंसा और दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के बाद से लगातार पड़ोसी राज्य मिजोरम के लोगों में काफी भय बना हुआ हुआ है। डर के कारण अब मिजोरम के मैतई समुदाय के लोग भी अब पलायन कर रहे हैं। वहीं सरकार ने भी हालात को देखते हुए विमान से लाने की पेशकश की है।  

जानकारी के अनुसार मिजोरम में रहने वाले लोगो के मणिपुर के कुकी और जोमी जनजाति के लोगों के साथ गहरे जातीय संबंध है। मणिपुर में जिन महिलाओं के साथ ज्यादती की गई, वह कुकी और जोमी जनजाति की ही थी। ऐसे में पूर्व उग्रवादी संगठन मिजो नेशनल फ्रंट के सहयोगी संगठन पीस अकॉर्ड एमएमएफ रिटर्नीज एसोसिएशन ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि मिजोरम में रह रहे मैतई समुदाय के लोग अपनी सुरक्षा के लिए राज्य छोड़ दे। बयान में कहा गया कि मणिपुर की घटना से मिजो लोगों की भावनाएं आहत हुई है। ऐसे में मिजोरम एब मैतई लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है।

मिजोरम में रहते हैं करीब दो हजार मैतई

बता दें कि मिजोरम में करीब दो हजार मैतई समुदाय के लोग रहते हैं। ये अधिकतर राजधानी आइजवाल और इसके आसपास इलाके में रहते हैं। हालांकि मिजोरम की सरकार ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि उन्हें मिजोरम में कोई खतरा नहीं है और मैतई बहुल कई जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है। हालांकि इसके बावजूद लोग मिजोरम से पलायन कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें