UttarakhandBig NewsChar Dham Yatra 2023

गर्भगृह की फोटो खींचने पर बीकेटीसी सख्त, माफी मांगकर चुकाना पड़ा 11 हजार जुर्माना

केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह की फोटो खींचकर वायरल करने पर बीकेटीसी ने सख्ती दिखाई है। इंन्दौर के एक तीर्थयात्री को कथावाचक मोरारी बापू का गर्भगृह में फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर वायरल करना भारी पड़ गया। बीकेटीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए श्रद्धालु से अर्थदंड के रूप में 11 हजार की विशेष दान पर्ची काटी।

फोटो वायरल करना पड़ा भारी

बताते चले बीते दिनों पहले गर्भगृह में फोटो खींचने पर प्रतिबंधन लगवाया था। इसके लिए श्रद्धालुओं की सूचना के लिए मंदिर परिसर में साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। 21 जुलाई को कथावाचक मोरारी बापू केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान एक श्रद्धालु ने चुपके से फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

सीसीटीवी में की गई श्रद्धालु की पहचान

गर्भगृह में फोटो प्रतिबंध के बाद भी गर्भ गृह में फोटो खींचने के मामले को बीकेटीसी में गंभीरता से लिया है। जिसके बाद मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर यात्री की पहचान की गई। यात्री की पहचान लक्ष्मीनारायण पानेरी निवासी इंदौर के रूप में हुई। जिसके बाद बीकेटीसी ने श्रद्धालु के खिलाफ एक्शन लिया है।

kedarnath dham

श्रद्धालु को भरना पड़ा 11 हजार का अर्थदंड

श्रद्धालु ने बीकेटीसी को लिखित माफीनामा दिया। श्रद्धालु ने कहा मैं बाबा केदार के दर्शन कर चुका था। मोरारी बापू को देख कर भावावेश में आकर गर्भ गृह में उनकी फोटो खींच ली। श्रद्धालु ने अपनी गलती के लिए अर्थदंड के रूप में 11 हजार रुपए की विशेष दान की पर्ची कटवाई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें