Big NewsNainital

नैनीताल में शत्रु संपत्ति पर एक साथ चले दस बुलडोजर, 25 मकानों को किया जमींदोज

प्रदेश में अतिक्रमण को लेकर सरकार बेहद ही सख्त है। इसी बीच नैनीताल में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मल्लीताल में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल में चिन्हित 134 अवैध निर्माण को हटाने के लिए एक साथ दस बुलडोजर गरजे हैं।

अवैध अतिक्रमण पर एक साथ चले 10 बुलडोजर

नैनीताल के मल्लीताल में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल में चिन्हित 134 अवैध निर्माण को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। शनिवार सुबह ही अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है। यहां एक साथ दस बुलडोजर चल रहे हैं। अब तक 25 से ज्यादा मकानों को धवस्त किया जा चुका है।

मौसम खुलने के बाद शुरू हुई कार्रवाई

हाईकोर्ट में शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों की याचिका खारिज हो गई है। जिसके बाद प्रशासन व पुलिस ने अतिक्रमण वाले घरों को खाली कराने का अभियान शुरू कर दिया था। अतिक्रमण की जद में आए लोग अपना सामान लेकर यहां से चले गए।

रात को ही इन घरों की छत को उखाड़ने का काम किया गया। जिसके बाद सुबह ही इन्हें जमींदोज करना शुरू किया गया। अतिक्रमण को हटाने का अभियान अब भी जारी है।

शांतिपूर्ण चल रहा अतिक्रमण हटाने के अभियान

मेट्रोपोल में अतिक्रमण हटाने के अभियान के चलते कानून व्यवस्था न बिगड़ जाए इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। लेकिन सुबह से लेकर दोपहर तक अभियान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रभावित परिवारों के यहां से चले जाने से पुलिस और प्रशासन दोनों को काम में आसानी हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button