Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली हादसे में हुई बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

चमोली हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने लापरवाही करने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

चमोली में हुए दर्दनाक हादसे में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ज्वाइंट वेंचर कंपनी के सुपरवाइजर पवन चमोला, विद्युत विभाग की लाइनमैन महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने उत्तराखंड जल संस्थान गोपेश्वर के सहायक अभियंता हरदेव लाल आर्य को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस से पहले शनिवार सुबह जल संस्थान के एई को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जाना घायलों का हाल

चमोली हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एम्स पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने एम्स निदेशक सहित हादसे के घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी मुलाकात की और घायलों के बारे में जानकारी ली।

हादसे में 16 लोगों की गई थी जान

चमोली में हुए हादसे में एक साथ 16 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया था। जबकि इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए थे। नौ घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि दो की हालत अभ गंभीर बनी हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें