UttarakhandUdham Singh Nagar News

पूर्व विधायक ने शहर में वसूली करने वालों के खिलाफ खोला मोर्चा, CDR जांच की मांग कर पुलिस पर उठाए सवाल

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पिछले कुछ समय से शहर में हो रही वसूली के खिलाफ मोर्चा खोला है। जिसे लेकर पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता कर पुलिसकर्मियों और शहर के एक जनप्रतिनिधि की ओर इशारा कर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

शुक्रवार को सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहर के बिजनेस मेन से जबरन वसूली चल रही है। जिसे लेकर उन्होंने एसएसपी को सवालों के कठघरे में खड़ा किया। ठुकराल ने कहा पुलिस के होते हुए शहर में इस तरह से वसूली तमाम सवाल खड़े करती है।

ठुकराल ने सिडकुल की लॉयड कंपनी में 15 करोड़ की चोरी और चोरी-छिपे एसी निकाले जाने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिनेशपुर रोड पर गूलरभोज में एक गोदाम में चोरी किए गए एसी भाजपा नेता द्वारा सेल किए गए हैं।

भाजपा के नेताओ पर उठाए सवाल

ठुकराल ने दो दिन पहले रंगदारी और बोलेरो लूट की घटना का भी जिक्र किया। ठुकराल ने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष आफताब गिरफ्तार हुआ है। घटना के दोषियों को पुलिस ने भाजपा के नेता के कहने पर बचा लिया गया। ठुकराल ने कहा कि शहर में वसूली गैंग टुकटुक और टेंपो चालकों से ही वसूली करता है

पुलिस से की CDR जांच की मांग

ठुकराल ने कहा सिडकुल में जमकर वसूली की जा रही है। मेन पावर सप्लाई और स्क्रैप कारोबारी परेशान है। ठुकराल ने कहा आखिर क्यों सवालों के घेरे में आने वालों की सीडीआर निकाली जाती है। पूर्व विधायक ने पुलिस को कठघरे में लेकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें