National

भूकंप के तीन झटकों से कांपा जयपुर, विस्फोटक जैसी आवाज सुन सुबह चार बजे घरों से बाहर भागे लोग

राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार को 3 बार भूंकप के झटकों से हिल उठा। यहां सुबह 4 बजकर 9 मिंट से 4 बजकर 25 मिनट तक 3 बार भूंकप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूंकप से नुकसान की खबर सामने नहीं आई है लेकिन 3 बार धरती हिलने से लोगों का दिल कांप गया।

भूंकप के तीन झटके किए महसूस

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के अनुसार भूंकप के तीन झटके महसूस किए गए हैं। पहला झटका 4 बजकर 9 मिंट पर आया जिसकी तीव्रता 4.4 थी। वहीं दूसरा झटका 4 बजकर 22 मिंट पर आया जिसकी तीव्रता 3.1 थी। और तीसरा झटका 4 बजकर 25 मिंट पर आया जिसकी तीव्रता 3.4 थी।

झटकों के दौरान आई विस्फोटक की आवाज

सुबह- सुबह कई लोग नींद में थे तभी एक के बाद एक तीन झटकों से लोग कांप गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों के अनुसार भूकंप आने के दौरान विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी। वहीं भूंकप के बाद कई इलाकों की बिजली गायब हो गई। लोगों ने पहली बार इतने तेज झटके महसूस किए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें