National

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज यादव होंगे रेलवे सुरक्षा बल के नए महानिदेशक

रेलवे सुरक्षा बल के नए महानिदेशक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज यादव होंगे। कार्मिक मंत्रालय ने अपने आदेश में इसकी जानकारी दी है।

संजय चंदर का स्थान लेंगे यादव

हरियाणा कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी मनोज यादव, संजय चंदर का स्थान लेंगे। 31 जुलाई को संजय चंदर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

IB के विशेष निदेशक को मिली यह जिम्मेदारी

वहीं इंटेलिजेंस ब्यूरो के विशेष निदेशक शफी अहसान रिजवी को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें