UttarakhandDehradun News

पावर हाउस में लगी भीषण आग, मौके पर मचा हड़कंप, ये बताई जा रही वजह

देहरादून जनपद के सहसपुर में स्थित पावर हाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

पावर हाउस में लगी भीषण आग

घटना देहरादून सहसपुर के ईस्ट हॉप टाऊन पावर हाउस की बताई जा रही है। आग लगने से कई ट्रांसफार्मर के उड़ने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना पर पावर हाउस के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

मौके पर मचा हड़कंप

आग लगने से राजधानी देहरादून के कई स्थानों में बिजली गुल हो गई। जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें