Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली हादसे के CM ने दिए जांच के आदेश, मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे घटनास्थल पर

चमोली में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

चमोली हादसे के सीएम ने दिए जांच के आदेश

चमोली हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त की है। चमोली में करंट की चपेट आने से हुए बड़े हादसे की सीएम धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की विस्तृत और गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

chamoli

डीएम चमोली से ली घटना की जानकारी

सीएम धामी डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली है। सीएम धामी खुद भी चमोली जा सकते हैं। सीएम ने कहा है कि घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी।

chamoli

मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे चमोली

चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। मंत्री धन सिंह रावत अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर घटनास्थल पर पहुंच चमोली में हुए दर्दनाक घटना की जानकारी ले रहे हैं। जिसके बाद मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि अगर घायलों को आगे रेफर किया जाएगा तो हैलीकॉप्टर भी तैयार है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें