Big NewsHaridwar News

अचानक गोली चलने से मचा हड़कंप, एक युवक गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार में एचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। जिसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

घर में घुसकर युवक को मारी गोली

मंगलवार की रात भगवानपुर कस्बे में एक युवक ने दूसरे युवक को घर में घुसकर गोली मार दी। अचानक गोली चलने की आवाज से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक घायल अवस्था में घर के अंदर पड़ा हुआ था।

दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसजपास मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने गोली चलाने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिस कारण उसे भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को रूड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गोली चलाने के कारणों का नहीं लग पाया पता

पुलिस ने गोली चलाने वाले को गिरफ्तार तो कर लिया है। लेकिन उसके भी घायल होने के कारण अभी उस से पूछताछ नहीं की गई है। जिस वजह से अभी तक युवक के घर में घुस कर गोली चलाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें