UttarakhandBig NewsDehradun News

टमाटर के दामों को नियंत्रित करने का फैसला, सोशल मीडिया पर रोजाना जारी की जाएगी रेट लिस्ट

प्रशासन ने लगातार टमाटर के आसमान छूते दामों को नियंत्रित करने का फैसला लिया है। अब फुटकर व्यापारी मनमाने दामों में टमाटर नहीं बेच पाएंगे। डीएम ने इसके लिए मंडी निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक को रोजाना नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करने और थोक व फुटकर की प्रत्येक दुकान पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश भी दिए हैं।

रोजाना निरिक्षण के दिए निर्देश

दामों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टमाटर के दाम तय किए गए हैं। बावजूद इसके फुटकर विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ऐसे में डीएम सोनिका ने मंगलवार को सम्बंधित विभागों के साथ बैठक की। डीएम ने टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में रोजाना निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर जारी की जाएगी लिस्ट

इसके अलावा टमाटर के साथ साथ अन्य सब्जियों के दामों में मुनाफाखोरी रोकने के लिए अब जिला प्रशासन रोजाना टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करेगा। डीएम ने मंडी निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक को नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करने और थोक व फुटकर की प्रत्येक दुकान पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश भी दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें