महिलाओं को खाली प्लॉट बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर देश भर में विवाद

बागेश्वर वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर देश के कई हिस्सों में विवाद शूरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा में दिए महिलाओं के ऊपर बयान को लेकर उनका विरोध प्रदर्शन जारी है। राजनीतिक दलों के नेता भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साध रहे हैं हालांकि उनके फॉलोवर उनका बचाव करने के लिए मैदान में कूद गए हैं। महिला संगठनों ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए महिला आयोग से संज्ञान लेने की बात कही है।
महिलाओं को लेकर शास्त्री का बयान
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में जैतपुर में आयोजित भगवान कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं की मांग में भरे जाने वाले सिंदूर और गले में पहने जाने वाले मंगलसूत्र को लेकर कहा था जो महिलाएं यह धारण करती है उनकी रजिस्ट्री हो चुकी है, वहीं जो महिलाएं यह धारण नहीं करती वह अभी खाली प्लॉट है। उनके इसी बयान को लेकर अब विवाद उठ रहा है। लोगों ने महिला को खाली प्लॉट बताए जाने पर इस बयान को काफी शर्मनाक कहा है।
पंडित शास्त्री के अनुयायी आए बचाव में
एक तरफ जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उनके अनुयायी उनके साथ खड़े हो गए हैं। अनुयायी कह रहे हैं कि जो धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में कहा हमें उसका भाव समझना चाहिए।