UttarakhandBig NewsHaridwar News

बोलेरो पिकअप वाहन ने दो बाइक सवार को कुचला, तीन की मौत, दो घायल

हरिद्वार के मंगलौर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार से आ रहे बुलेरो पिकअप वाहन ने दो बाइक सवार को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा

घटना सोमवार को मंगलौर के गुड़मंडी क्षेत्र की है। हादसा एनएच 58 दिल्ली हरिद्वार मार्ग पर हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे बुलेरो पिकअप वाहन ने दो बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा में एक बाइक पर सवार दिन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक तेलीवाला पाडली गुर्जर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है सभी लोग अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

हादसा में तीन की मौत, दो घायल

वहीं हादसे में दूसरी बाईक पर सवार रामपुर रुड़की निवासी शमीम और अरशद निवासी गुलाब नगर घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने बताया की दोनों देवबंद की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

वाहन चालक मौके से फरार

दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। मंगलौर सीओ बीएस चौहान ने बताया हाइवे पर पिकअप वाहन ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया की आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें