UttarakhandHighlightUttarakhand Chamoli News

पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, हजारों यात्री फंसे

पहाड़ी इलाकों में कई जगह बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। बारिश के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में भरभराकर मलबा आ गिरा। जिस वजह से सुबह से ही बाजपुर में बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया। गनीमत रही उस समय हाईवे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।

भूस्खलन आने से बदरीनाथ हाईवे बंद

बाजपुर में बदरीनाथ हाईवे में भूस्खलन होने से हाईवे बाधित हो गया। हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई है। वहीं बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले करीब 3000 यात्री हाईवे में ही फंस गए। बता दें हाईवे में फंसे सभी यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें