UttarakhandChar Dham Yatra 2023

हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को दबोचा, 41 फर्जी वेबसाइट्स को करवाया बंद

केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा ठगी के लिए संचालित की जाने वाले 41 फर्जी वेबसाइट्स को बंद करवाया है।

गिरोह के सरगना को बिहार से दबोचा

उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने आरोपी युवक को बिहार के नवादा से दबोचा है। आरोपी युवक की पहचान नीरज कुमार, निवासी ग्राम पोक्सी, थाना पकरीबरवां, नवादा, बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल किये जाने वाले नौ मोबाईल फोन, एक टैब, पांच सिम, एक फर्जी मोहर, नौ एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, तीन बैंक पासबुक, ब्लैंक चैक बुक, एटीएम कार्ड स्वैप मशीन बरामद किए हैं।

दो साथी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें आरोपी के दो साथियों को उत्तराखंड पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनकी पहचान सन्नी राज पुत्र उमेश दास निवासी ग्राम मोहब्बतपुर, थाना शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार और बॉबी रविदास पुत्र उमेश दास निवासी ग्राम मोहब्बतपुर थाना शेखोपुर सराय, शेखपुरा के रूप में हुई है।

41 वेबसाइट को करवाया बंद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें