UttarakhandBig NewsDehradun News

सीएम धामी ने किया हरेला पर्व का शुभारंभ, 1.29 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य

आज से हरेला पर्व का औपचारिक शुभारंभ हो चूका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ सीएम आवास पर पौधरोपण किया। इसके बाद सीएम धामी रायपुर के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम धामी ने पौधारोपण कर हरेला पर्व का शुभारंभ किया।

सीएम धामी ने किया हरेला पर्व का शुभारंभ

उत्तराखंड वन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ-साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह और देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की थीम संस्कृति एवं हरियाली का संगम, आओ मनाएं हरेला दिवस पर आधारित है।

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं ऋतु परिवर्तन का पर्व है। इस अवसर पर हम पौधे लगाते हैं। जल संरक्षण के क्षेत्र में पीएम मोदी ने देशभर में अमृत सरोवर बनाने का संकल्प लिया था। इसके तहत हमने यहां 1200 से ज्यादा अमृत सरोवर बनाए हैं।

1.29 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य

उत्तराखंड वन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले दिन 500 पौधे रोपे गए। वन विभाग ने इस बार कैंपा योजना के तहत प्रदेश में करीब 15 हेक्टेयर वन भूमि पर 1.29 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इस बार अधिक से ज्यादातर फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें