Big NewsDehradun

सीएम धामी ने रजिस्ट्रार कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ डीएम देहरादून सोनिका सिंह भी मौजूद रहीं।

रजिस्ट्रार कार्यालय का सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीएम सोनिका सिंह भी मौजूद रहीं।

सीएम धामी ने कार्यालय में कतिपय अनियमितताओं एवं जन शिकायतों के दृष्टिगत औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने रजिस्ट्रार कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विभाग में मचा हड़कंप

सीएम धामी ने रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में हुई गड़बड़ियों एवं रजिस्ट्रियों में की जाने वाली छेड़छाड़ का संज्ञान लेते हुए ये औचक निरीक्षण किया। सीएम के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप मच गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button