Big NewsDehradun News

कांग्रेस पूछे सवाल, प्रदेश में आपदा की स्थिति, कहां गए महाराज ?

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण प्रदेश में आपदा की स्थिति बनी हुई है। कहीं भू-स्खलन तो कहीं बाढ़ ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।

प्रदेश में आपदा की स्थिति पर कांग्रेस सरकार पर हमलावर

प्रदेश में आपदा की स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने आपदा राहत कार्यों में ढिलाई का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जब मैंने लक्सर और भगवानपुर का दौरा किया उसके बाद प्रदेश सरकार नींद से जागी है।

प्रदेश में आपदा की स्थिति और महाराज हैं नदारद

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार इस मामले में असंवेदनशील बनी हुई है। प्रदेश में बारिश के बाद कई पुल टूट गए हैं। रूड़की के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।

जबकि कई में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ऐसे में बाढ़ नियंत्रण मंत्री सतपाल महाराज नदारद रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज चारधाम यात्रा में भी नदारद रहे। धर्म गुरु होने के नाते भी महाराज अपना कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं।

केवल सत्ता सुख भोग रहे महाराज

कांग्रेस का कहना है कि बाढ़ नियंत्रण मंत्री सतपाल महाराज आपदा के दौरान नदारद रहे। सतपाल महाराज केवल सत्ता का सुख भोग रहे हैं। सरकार के पिछले और इस कार्यकाल में टूटे 40 पुल अभी तक नहीं बने हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने स्वीकारा है कि अवैध खनन से पुल टूटे हैं। जिससे हमारे आरोपों की पुष्टि हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें