Big NewsChamoli

चमोली में हुआ दर्दनाक हादसा, तीन की मौके पर ही मौत, आठ घायल

चमोली जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त

चमोली जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि चालक घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर घनियाल धार के पास हुआ है।

वाहन में ग्यारह लोग थे सवार

कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्‍त हुए वाहन में मिली जानकारी के मुातबिक 11 लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

तीन की हुई मौत, आठ घायल

मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। जहां घनियाल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना में आठ लोग घायल हैँ। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button