UttarakhandHighlightTehri News

Monsoon ने मचाई तबाही, टिहरी में आकाशीय बिजली (Lightening) गिरने से 100 मवेशियों की मौत

प्रदेशभर में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं टिहरी में खराब मौसम के बीच लगातार आकाशीय बिजली (lightening)गिरने का सिलसिला जारी है। आसमानी बिजली गिरने से करीब 100 मवेशियों के मौत की सूचना सामने आ रही है।

आकाशीय बिजली (Lightening strike) गिरने कई मवेशियों की मौत

घटना गुरूवार की है। टिहरी के भिलंगना प्रखंड के दुरुस्त पंवाली बुग्याल क्षेत्र के पास ग्रामीण अपनी बकरियों को चरा रहा था। अचानक वहां पर आकाशीय बिजली (lightening strike) गिर गई। बिजली की चपेट में आने से करीब 100 मवेशियों की मौत हो गई।

प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम के एन गोस्वामी ने घटना की जानकारी लेने के लिए राजस्व और पशुपालन की टीम को मौके पर भेजा। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बकरियों के पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें