UttarakhandBig NewsHaridwar

कांवड़ पटरी पर शिविर के पास विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप, ATS की टीम मौके पर पहुंची

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का सैलाब हरिद्वार में उमड़ा हुआ है। वहीं गुरूवार को रुड़की में कांवड़ पटरी पर शिविर के पास विस्फोटक मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर एटीएस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।

शिविर के पास विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप

घटनास्थल पर पुलिस ने आवाजाही रोक दी है। बताया जा रहा है कि रुड़की में हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु मिली है। घटना की सूचना पर एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पहले भी इस जगह पर सेना की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले निष्क्रिय बम मिल चुके हैं।

ATS की टीम जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार एसपी देहात ने बताया की कोई पुरानी संदिग्ध वस्तु मिली थी। सूचना पर एटीएस की टीम द्वारा मौके पर पहुंची बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर आवाजाही रोकी गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button