UttarakhandBig NewsDehradun News

शिक्षा मंत्री पर व्यंग करना शिक्षक को पड़ा भारी, वेतन रोककर बैठा दी जांच, ये है पूरा मामला

सरकार की नीतियों पर अक्सर खुलकर अपनी राय रखने वाले और सोशल मीडिया पर सूबे के शिक्षा मंत्री पर व्यंग लिखने के आरोप में शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच पूरी न होने तक उनका वेतन पर भी रोक लगा दी है। बता दें शिक्षक पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यंग लिखने का आरोप है।

वेतन रोककर बैठाई जांच

बीते 10 जुलाई को राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा के खिलाफ शिक्षा मंत्री के एक समर्थक ने सीईओ डॉ आनंद भरद्वाज से शिकायत की थी। सीईओ ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए बीईओ संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त कर बहुगुणा का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए।

बीते बुधवार को मुकेश प्रसाद बहुगुणा को कार्यालय में बुलाकर उनके बयान दर्ज करवाए गए हैं। बता दें वर्तमान में बहुगुणा पौड़ी के जीआईसी मुंडेश्वर में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में तैनात हैं।

ये है पूरा मामला

बताते चले कुछ दिनों पहले शिक्षक ने शिक्षा मंत्री के चर्चित बारिश ऐप पर व्यंग किया था। बहुगुणा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि बारिश रोकने के लिए धन सिंह रावत एप की बजाए स्कूल की छुट्टी का सरकारी परमादेश बनाते तो ज्यादा असरदार रहता। मालूम हो शिक्षा मंत्री का ऐप की मदद से बारिश को आगे पीछे किए जाने का बयान खूब चर्चा में रहा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें