Big NewsChar Dham Yatra 2023Uttarakhand Chamoli News

चार जगहों पर बंद हुआ Badrinath Highway सात हजार यात्री रास्तों में फंसे

Badrinath Highway news: प्रदेश में बीते दिनों से हो रही बारिश सभी के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण Badrinath highway सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बद्रीनाथ हाईवे चार जगहों पर बंद है। जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण चार जगहों पर बंद हुआ Badrinath highway

भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन की घचनाएं सामने आ रही हैं। भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ हाइवे चार जगहों पर छिनका, बेनाकुली, पागलनाला व कंचनगंगा में बंद है। जिस कारण सात हजार यात्री रास्तों में ही फंसे हैं।

बार- बार आ रहा है हाईवे पर मलबा

Badrinath highway पर लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा आने से बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। गुरूवार सुबह भी अचानक से पहाड़ी से टनों मलबा खिसक कर हाईवे पर आ गया। जिस कारण हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

Yamunotri Dham Highway पर भी छिटक रहे पत्थर

जहां एक ओर बद्रीनाथ हाईवे पर लागातर मलबा आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर Yamunotri dham हाईवे पर भी पत्थर छिटक रहे हैं। हालांकि यमनोत्री हाईवे को खोल कर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।

लेकिन यात्री जान जोखिम में डाल कर आवाजाही कर रहे हैं। यहां जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। लोगों में मलबा और बोल्डर आने का डर बना हुआ है।

अगले तीन दिन उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में आने वाले तीन दिन भारी हो सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 16 जुलाई तक प्रदेश में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।

गुरुवार को देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और उधमसिंह नगर के लिए भारी से अत्यंत भारी वर्षा की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में मौसम ठीक न होने तक यात्रा न करने की अपील की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें