National

बलोच के डाकुओं ने दी भारत को धमकी, कहा सीमा को वापस भेजो नहीं तो लेंगे हिन्दू महिलाओं से बदला

पाकिस्तान से अपने प्यार सचिन के लिए सरहद पार कर आई चार बच्चों की मां सीमा का कहना है कि वो अब वापस नहीं जाना चाहती। उसने कहा है कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है अब वो अपने प्रेमी सचिन की पत्नी है और उसी के साथ जीवन भर रहना चाहती है। हालांकि उसका पति हैदर भारत सरकार से सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार लगा रहा है। वहीं अब सीमा को वापस भेजने के लिए बलोच के डाकूओं ने धमकी दे डाली है।

हिन्दू महिलाओं के साथ लेंगे बदला

सरहद पार कर पबजी पार्टनर के प्यार में पाकिस्तान से रबूपुरा आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी और बयानों से पाकिस्तान के बलोच डाकू बौखला गए हैं। बलोच डाकुओं ने पाकिस्तान से वीडियो वायरल कर धमकी दी है कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए, अन्यथा वह इसका बदला पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू युवतियों और महिलाओं से लेंगे। 

सीमा के पूर्व पति के रिश्तेदार है डाकू

हालांकि सीमा ने कहा है कि बलौच के धमकी देने वाले डाकू उसके पूर्व पति के रिश्तेदार है। उसने कहा कि वो आरोपियों की धमकी देकर घबराई जरूर है, लेकिन डरेगी नहीं। उसने कहा कि वो भारत में मरने को तैयार है, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी। सोशल मीडिया पर आतंकियों जैसे दिखने वाले छह डाकुओं का धमकी देते हुए वीडियो वायरल हुआ है। नकाबधारी बेहद अभद्र भाषा में गाली गलौज करते सीमा और अन्य महिलाओं को धमकी दे रहे हैं। 


पाक के अधिकारियों से सीमा की अपील

धमकी दे रहे डाकूओं ने अपना चेहरा छिपाया हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बलोच के डाकुओं का है। सीमा का कहना है वह नहीं चाहती कि उसकी वजह से किसी को कोई तकलीफ हो। जखरानी सरदारी कौम है। वह जिस क्षेत्र से ताल्लुक रखती है वहां पुलिस और कानून की नहीं चलती। यह कौम मनमानी करती है। सीमा ने पाकिस्तान के अधिकारियों से अपील की है कि जिस इलाके से धमकी दी जा रही है वहां जाएं और देखें क्या हाल है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें