UttarakhandDehradunhighlight

राहुल गांधी के समर्थन में उतरी कांग्रेस, मौन सत्याग्रह कर जताया आक्रोश

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के मामले को लेकर एक बार फिर कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। सदस्यता रद्द मामले को लेकर आज कांग्रेस ने देहरादून के गांधी पार्क में एक दिवसीय विशाल मौन सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मौन रहेंगे।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द मामले पर कांग्रेस की लड़ाई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सत्याग्रह शुरु होने से पहले खबर उत्तराखंड से बातचीत के दौरान कहा कि जब भी कोई भाजपा के खिलाफ मुखर होता है भाजपा सरकार उसे प्रताड़ित करने का काम करती है। जब से राहुल गांधी ने संसद में अडानी के खिलाफ आवाज उठाई तभी से भाजपा ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया।

मौन सत्यग्रह कर जताया आक्रोश

माहरा ने बताया कि भाजपा के राज में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने बताया कि आज प्रदर्शन कर लोकतंत्र को जागरूक करने के लिए मौन रख रहे हैं। बता दें कांग्रेस के इस मौन सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादास जोशी समेत तमाम नेता मौजूद थे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button