UttarakhandDehradun NewsHighlight

चलती कार से शरीर बाहर निकालकर मस्ती करना पड़ा भारी, पेड़ से टकराकर हुई मौत

देहरादून में युवक को चलती कार से शरीर बाहर निकालकर मस्ती करना भारी पड़ गया। दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

चलती कार से शरीर बाहर निकालकर मस्ती करना पड़ा भारी

मृतक की पहचान कुनाल यादव निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि हादसा किमाड़ी मार्ग का है। चार युवक वहां पार्टी करने गए हुए थे। लौटते समय कुनाल अगली सीट पर बैठा हुआ था।

पेड़ से टकराकर युवक की मौत

कुनाल ने तेज रफ्तार कार से अपना शरीर बाहर निकाला और मस्ती करने लगा। इस बीच जब कार मोड़ पर आई तो सड़क किनारे पेड़ से युवक का शरीर टकरा गया। जिससे कुनाल सड़क पर गिर गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। कार में सवार कुनाल खत्री, ऋषभ खत्री और कार्तिक चावला तीनों सुरक्षित हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें