International News

नेपाल में पांच विदेशी नागरिकों को लेकर जा रहे लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, 5 शव बरामद

 सोलुखुम्बु जिले के सुरके हवाई अड्डे से काठमांडू के लिए रवाना हुए लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है।, सुबह 10:13 बजे 12,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर अचानक इसका संपर्क टूट गया। वहीं अब लापता हुए हेलीकॉप्टर के मिलने से खोजी दल ने 5 शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे, जो मैक्सिको के थे।

चोटी पर किसी पेड़ से टकराने की संभावना

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगर पालिका- दो की सीमा पर पाया गया है। संभावना जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकराया होगा। वहीं बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

1997 में स्थापित हुआ था मनांग एयरलाइन

1997 में स्थापित, मनांग एयर काठमांडू में स्थित एक हेलीकॉप्टर एयरलाइन है। यह नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के विनियमन के तहत नेपाली क्षेत्र के भीतर वाणिज्यिक हवाई परिवहन में हेलीकॉप्टरों का संचालन कर रहा है। कंपनी चार्टर्ड सेवाएं प्रदान करती है और व्यक्तिगत सेवाओं जैसे साहसिक उड़ानें हेलीकॉप्टर भ्रमण या अभियान कार्य पर केंद्रित है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें