UttarakhandHighlightUttarakhand Chamoli News

भारी बारिश ने मचाया कहर, जुम्मा ब्रिज पर बोल्डर आने से आवाजाही बाधित, कई इलाकों का संपर्क टूटा

प्रदेश में भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है। अलग-अलग जिलों में मार्ग बाधित होने की खबरें सामने आ रही है। वहीं चीन सीमा पर निति घाटी के उच्च हिमालय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते जुम्मा ब्रिज में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ब्रिज टूटने के कारण कई इलाकों का संपर्क टूट गया है।

जुम्मा ब्रिज टूटने से आवाजाही बाधित

बता दें चमोली जिले के जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दूर जुम्मा नाले में सोमवार शाम साढ़े सात बजे अचानक पानी बढ़ गया। नाले में मलबा के साथ भारी बोल्डर भी बहकर आए। जिसे देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

हालांकि नाले में पानी बढ़ने से किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जुम्मा ब्रिज टूटने से जेलम, द्रोणागिरी, मलारी, मेहरगांव, लमतोली, गुरगुती क्षेत्रों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है।

इन गांवों से टूटा संपर्क

  • द्रोणागिरी
  • जेलम
  • कागा
  • गरपक
  • मलारी
  • कोषा
  • कैलाशपुर
  • फरक्या
  • बम्पा
  • गमसाली
  • नीती

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें