Big NewsRudraprayag News

केदारनाथ मार्ग पर एक यात्री की हुई मौत, गंगोत्री-यमनोत्री हाईवे हुआ बंद

प्रदेश में भारी बारिश का आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो 48 घंटे से प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण प्रदेश में जगह-जगह सड़कें बंद हो गई हैं। को कहीं जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

केदारनाथ मार्ग पर एक यात्री की मौत

प्रदेश में मौसम की मार देखने को मिल रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तर हर ओर बारिश के सैलाब से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच केदारनाथ मार्ग पर आज सुबह तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मार्ग पर फाटा में हाईवे पर एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई। 

गंगोत्री-यमुनोत्री और बद्रीनाथ हाईवे बंद 

सोमवार देर रात गंगोत्री हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर सड़क पर खड़े वाहनों पर बोल्डर गिरने से चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि सात यात्री घायल हो गए।

जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री और बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है।

प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। मंगलवार और बुधवार के लिए भी प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं के जिलें में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। जिसके बाद से कुमाऊं के सभी पहाड़ी रास्तों पर रात में यातायात को बंद कर दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें