National

दिल्ली में आ सकती है बाढ़, खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जल, सरकार हाई अलर्ट पर

देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़के जलमग्न है। भारी मात्रा में हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यमुना नदी अपना चेतावनी स्तर 204.50 मीटर पार कर चुकी है। नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली सरकार सतर्कता के साथ निगरानी बनाए हुए हैं।

दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर

दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर दिल्ली सरकार भी हाई अलर्ट पर है। जैसे ही यमुना का जलस्तर 206 मीटर पार कर जाएगा, तुरंत ही यमुना किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें यमुना का चेतावनी मार्क 204.50 मीटर है। वहीं, खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी

रविवार को भी हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। सुबह 10 बजे से ही यमुना में छोड़े गए पानी की मात्रा हर घंटे बढ़ती चली गई। शाम चार से शाम सात बजे के बीच यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना में छोड़ा गया। वहीं मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) के ऊपर पहुंच जाएगा। इससे राजधानी में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें