UttarakhandBageshwar newsHighlight

बागेश्वर में गुलदार का आतंक, दिन दिहाड़े आंगन में बंधी गाय पर किया हमला

बागेश्वर में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। शीशाखानी गांव में दिनदिहाड़े गुलदार ने आंगन में बंधी गाय पर हमला कर दिया। हमले में गाय की मौत हो गई। क्षेत्र में गुलदार ने पिछले कई महीनों से आतंक मचाया हुआ है। जिस वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

आंगन में बंधी गाय पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण भीम सिंह के आंगन पर बंधी गाय पर गुलदार ने हमला कर दिया है। इससे पहले भी गुलदार ने कई ग्रामीणों के मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले आठ माह महीनों से गुलदार गांव में आ रहा है। वह लगातार मवेशियों को मार कर अपना शिकार बना रहा है।

बागेश्वर में गुलदार का आतंक

जानकारी के मुताबिक गांव के पूर्व प्रधान हरीश मनराल ने बताया कि गुलदार घरों के आंगन में धमककर मवेशियों को अपन शिकार बना रहा है। जिस वजह से लोग दहशत में है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं जंगल और खेतों में जाने में भी कतराने लगी है। बच्चों को स्कूल जाने में भी खतरा बना हुआ है।

पशुपालकों को दिया जाएगा मुआवजा

ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजड़ा लगाने और पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना की सूचना पाकर फारेस्ट गार्ड रमेश वलसूनी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें