National

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, 828 सड़के बंद, तीन वोल्वो बस बही, बिजली ठप, नदी का दिखा रौद्र रूप

 हिमाचल प्रदेश में तीन से लगातार मूसलाधार बारिश से जन जीवन पूरा अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश ने हिमाचल को कई इलाकों में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के कारण 828 सड़के बंद हो गई है। कई घरों में पानी घुस गया है।

मकान आया भूस्खलन की चपेट में

शिमला जिले की ठियोग तहसील के पलवी गांव में सोमवार सुबह 11 बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीप बहादुर, देवदासी और मोहन बहादुर के तौर पर हुई है।

बुजुर्ग व्यक्ति नाले में बहा

वहीं बिलासपुर जिले में श्री नयना देवी जी के मलेटा गांव में शादी समारोह से लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति नाले में बह गया। बुजुर्ग का शव करीब दो किलोमीटर दूर कालाकुंड नामक जगह पर गोबिंद सागर झील में मिला है। मृतक की पहचान रामलाल (70) निवासी गांव मलेटा तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मनाली में बही तीन वोल्वो बस

वहीं मनाली में भी बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। मनाली में तीन वोल्वो बसों के बहने की सूचना है। चार लोग बहने से लापता हैं। तीन लोग मनाली से बह गए हैं। वहीं एक व्यक्ति गाड़ी सहित बहा है। 

6 नेशनल हाईवे अवरुद्ध

वहीं हिमाचल में 6 नेशनल हाईवे समेत 828 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। 4686 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। कुल्लू में दो दिन का लोकल हॉलीडे घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कुल्लू में बैली ब्रिज क नुकसान

कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बैली ब्रिज को भारी नुकसान हुआ है। आवाजाही बंद कर दी गई है। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सेक्टर 4 में कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गई हैं। लोग दहशत में हैं।

बारिश से ब्यास नदी आई रौद्र रूप में

उधर भारी बारिश से ब्यास नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जिसके कारण किनारे के कई घर व होटल बह गए हैं। वहीं पार्वती व तीर्थन नदी व अन्य नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदी किनारे बसें गांवों व घरों में पानी घुस गया है।


Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें