UttarakhandBig NewsDehradun News

मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी के साथ पुजारी ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

देहरादून से शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां एक तरफ सावन के पहले सोमवार को प्रदेशभर के मंदिरों में आस्था का दौर जारी है। वहीं देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी के साथ पुजारी द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ।

गाल पर काटने के लगाए आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक मामला देहरादून के चुक्खुवाला स्थित मंदिर का है। सावन के पहले सोमवार को किशोरी जल चढ़ाने के लिए मंदिर गई हुई थी। मंदिर परिसर में ही पुजारी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने पुजारी पर गाल पर काटने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने पुजारी की धुनाई कर दी।

पुलिस ने किया पुजारी को गिरफ्तार

जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान नरेंद्र सिंह रावत के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें