HighlightPauri Garhwal News

रोते हुए बच्चा भीड़ में खोज रहा था अपनी माँ को, खुशी का ठिकाना ना रहा जब परिजनों को ही ढूंढ लाई पौड़ी पुलिस

कांवड़ मेले में एक बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। बच्चा मेले में रोते हुए अपने परिजनों को ढूंढ रहा था। इसी बीच पौड़ा पुलिस उसके परिजनों को ही ढूंढ कर ले आई।

बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कांवड़ मेले के दौरान एक बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया था। इसी दौरान एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे मन्दिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा ले रही थी। तभी उन्हें एक नौ साल के बच्चे के अपने माता-पिता से बिछड़ने की सूचना मिली।

बच्चा रोते हुए अपने परिजनों को ढूंढ रहा था। जिसके बाद एसएसपी ने बच्चे के खोया पाया केंद्र पर पहुंचाया। इसके साथ ही खोया पाया केन्द्र में नियुक्त पुलिस कार्मिकों को बच्चे के परिजनों को ढूंढने के आदेश दिए।

पुलिस ने बच्चे को परिजनों से मिलाया

बच्चे की जानकारी तुरंत अन्य खोया पाया केन्द्रों को दी गई। खोया पाया केन्द्र में नियुक्त पुलिस कार्मिकों के द्वारा काफी देर खोजबीन करने के बाद बच्चे के परिजनों का पता चला। बच्चे की पहचान लक्ष्य, निवासी- बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

जिसके बाद नन्हें भोले लक्ष्य को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजनों को पाकर बच्चा बेहद खुश हुआ और परिजनों ने भी पुलिस को धन्यवाद किया।

अपनों से खोजने में मददगार साबित हो रहे खोया पाया केंद्र

विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा में पौड़ी पुलिस द्वारा छह डिजिटल खोया पाया केन्द्रों को एसएसपी पौड़ी की पहल से शुरू किए गए हैं। ये खोया-पाया केंद्र अपनों से बिछड़ों से अपनों को मिलाने के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। कांवड़ मेला यात्रा में आये ऐसे कांवड़िये जिनके परिजन मेले में बिछड़ गये हों और उन्हें अपनों से मिलने की तलाश पुलिस द्वारा बनाये गये खोया पाया केन्द्र पर ले आती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें