UttarakhandBig News

आज सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रदेशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है है। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में लगे हैं। इस बार सावन का महीना चार जुलाई से शुरू हो गया है।

जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

देहरादून के टपकेश्‍वर मंदिर के दरवाजे तड़के साढ़े चार बजे से ही भक्‍तों के लिए खोल दिए गए हैं। देवभूमि में बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्‍त भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। वहीं कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। सभी श्रद्धालु अपनी बारी का इन्तजार कर रहे हैं।

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महानिर्वाणी के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के मुताबिक सावन के महीने में पहले सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है और सप्ताह के सात दिन में से सोमवार का दिन ही भगवान शिव को समर्पित किया गया है।

इस बार 59 दिनों का होगा श्रवण मास

जानकारी के मुताबिक श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संत स्वामी रामभजन वन महाराज का कहना है कि मासों में उत्तम पुरुषोत्तम मास की शुरुआत सावन के मध्य से हुई है। इस बार श्रावण मास 59 दिनों का होगा। इस बार खास बात यह है कि इस वर्ष श्रावण मास में आठ सोमवार होंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें