UttarakhandBig NewsNainital News

अब इस जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित, डीएम ने जारी किए आदेश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद नैनीताल की जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 10 से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।

डीएम ने जारी किए आदेश

मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनपद के छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से बाहरवीं तक के लिए तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया है। आगामी 13 जुलाई तक नैनीताल के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

education department

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन दिनों तक पौड़ी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चम्पावत में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की सम्भावना जताई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें