पश्चिम बंगाल की हिंसा पर स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल गांधी को मौत का खेला स्वीकार है

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने को लेकर गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होनें कहा कि क्या गांधी परिवार को उनसे हाथ मिलाना मंजूर है, जो पश्चिम बंगाल में कहर मचा रहे हैं। उन्होनें कहा क्या राहुल गांधी को मौत का खेल स्वीकार है।
मौत के हाथ उतारने वालों से हाथ मिला रहे
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या होते हुए लोग देख रहे हैं, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों को जताने के लिए लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है, उसी तृणमूल के साथ गांधी परिवार हाथ मिला रहा है।
राहुल को मौत का खेला स्वीकार है- स्मृति
वहीं राहुल गांधी से स्मृति ईरानी ने सवाल किया कि क्या गांधी परिवार को उनसे हाथ मिलाना मंजूर है। जो , जो पश्चिम बंगाल में कहर मचा रहे हैं? उन्होनें कहा कि क्या राहुल गांधी को मौत का यह खेला स्वीकार है।
बंगाल हिंसा में 10 से अधिक लोगों की मौत
बता दें, बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। भाजपा ने टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसका जिम्मेदार ठहराया है।