National

दिल्ली के लावारिस कुत्तों में मिला नया फंगस, मनुष्यों में फैला सकता है संक्रमण

दिल्ली के लावारिस कुत्तों में एक ऐसा संक्रमण पाया गया है जो मनुष्यों में संक्रमण फैला सकता है। दरअसल, कैंडिडा ऑरिस बीमारी पैदा करनेवाला एक फंगस है जिसका जीवित कल्चर लावारिस कुत्तों के कान की नलिका में पाया गया है। 

कैंडिडा ऑरिस एक दवा प्रतिरोधी, नया फंगस है जो गंभीर संक्रमण और अस्पतालों में व्यापक प्रकोप का कारण बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे दुनिया के चार गंभीर प्राथमिकता वाले फंगल रोगजनकों में से एक घोषित किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय और मैकमास्टर विश्वविद्यालय, कनाडा के शोधकर्ताओं ने कहा कि पालतू जानवर सुपरबग के लिए भंडारण का कार्य कर सकते हैं, जो संभावित रूप से मनुष्यों में संक्रमण फैला सकते हैं।

त्वचा और कान के नमूनों का किया विश्लेषण

शोधकर्ताओं ने दिल्ली के एक आश्रय स्थल में रखे गए कुत्तों से लिए गए त्वचा और कान के नमूनों का विश्लेषण किया जिसमें चार के कान में इस खतरनाक सुपरबग का पता चला। वैज्ञानिकों ने कहा कि डीएनए से पता चला कि कुत्तों में पाए जाने वाले कुछ सुपरबग और मनुष्यों में पाए जाने वाली स्ट्रेन के बीच जीनोमिक समानता है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें